What is yoga in Hindi - योग क्या है??

in #yoga5 years ago

What is yoga

Omgsteem yoga pic 2.jpeg

आज हम जानेंगे कि योग क्या है
योग सही तरह से जीने का एक साधन है और इस लिए इसे दैनिक जीवन में अवश्य शामिल किया जाना चाहिए।
योग संस्कृत धातु 'युज' से निकला है, जिसका मतलब है
व्यक्तिगत चेतना या आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन। योग हमारे जीवन से जुड़े भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आध्यात्मिक आदि सभी पहलुओं पर काम करता है।
योग भारतीय ज्ञान की 5000 वर्ष पुरानी शैली है। हालांकि कई लोग योग को केवल शारीरिक व्यायाम ही मानते हैं। शारीरिक और मानसिक उपचार योग के सबसे अधिक ज्ञात लाभों में से एक है। यह इतना प्रभावी इसलिए है क्योंकि यह सद्भाव और एकीकरण के सिद्धांतों पर काम करता है।
Types of yoga - योग के प्रकार
योग मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं
(1) - राज योग
(2) - ज्ञान योग या दर्शनशास्त्र
(3) - भक्ति योग या भक्ति-आनंद का पथ
(4) - कर्म योग या सुखमय कर्म पथ
Yoga Tips - योग शुरु करने के सुझाव
अगर आप योगाभ्यास पहली बार कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें :-
योगाभ्यास को धैर्य पूर्वक और दृढ़ता के साथ करें ।
अपने शरीर के साथ जल्दबाज़ी और जबरदस्ती बिल्कुल ना करें।
योगाभ्यास करते समय बीच-बीच में कुछ समय के लिए आराम भी करें।

Omgsteem yoga pic.jpeg

योग करते समय अपने आप में और योग में सच्चा विश्वास रखें। सकारात्मक सोच ही एक आदर्श योगाभ्यास मानव की सच्ची साथी है। आपका दृष्टिकोण और मानसिक दशा ही आपको योग से मिलने वाले अनेक फायदे दिलाती है।

मैं अपने सभी साथियों से आवाहन करता हूं कि वह योग को अपने जीवन में जरूर उतारे
जय हिंद जय भारत🙏